फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

क्षतिग्रस्त सड़कें लगा रहीं स्मार्ट शहर को ग्रहण

विज्ञापन
road problem
जम्मू। एक तरफ स्मार्ट सिटी के तहत शहर के सौंदर्यीकरण के प्रयास जारी हैं। दूसरी तरफ शहर की क्षतिग्रस्त सड़कें सुंदरता को ग्रहण लगा रही हैं। अनदेखी के कारण शहर की अधिकतर सड़कों की हालत खराब है, जिसका खामियाजा वाहन चालकों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। कई लोग जहां जान गंवा चुके हैं वहीं कई घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कई सड़कें शहर की पहचान बन चुकी हैं। नरवाल और वेयर हाउस शहर के दो मात्र ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सड़कों की हालत कभी सुधरी ही नहीं है। सतवारी से आरएस पुरा सड़क, नरवाल सड़क, बिक्रम चौक से जम्मू विश्वविद्यालय रोड, केसी मोड़ चौक, वेयर हाउस, शहर का पहला फ्लाई ओवर और डोगरा चौक सड़कों की हालत खराब हो चुकी हैं। सड़कों पर पड़े गड्ढे स्मार्ट सिटी की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़कों पर सफर करना किसी खतरे से कम नहीं
गाढीगढ़ निवासी सेवानिवृत्त एसडीएम सरदार चरणजीत सिंह ने बताया कि चट्ठा मोढ़ से लेकर गाढीगढ़ तक सड़क हालत खराब है। इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो हर समय हादसों की वजह बने रहते हैं। रसबीर सिंह ने बताया कि हर बरसात के बाद सड़क की हालत खराब हो जाती है। बार-बार जीर्णोद्धार के बाद भी स्थिति जस के तस हो जाती है। गुरदेव सिंह कहते हैं कि सड़कें इस तरह से बननी चाहिए कि लंबे समय तक कुछ न हो। यहां सड़क बनने के कुछ महीने बाद ही टूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी सड़कों की मरम्मत
पांच से छह मीटर चौड़ाई वाली सड़कों की जल्द ही मरम्मत शुरू होगी। इसके अलावा बड़ी सड़कों की हालत ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग से बात की है। इनका भी काम शुरू हो जाएगा।
- हितेश गुप्ता, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed