फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road news

Jammu News: ग्रामीण लाचार, सात किलोमीटर पैदल चलकर हो रहे सड़क के दीदार

विज्ञापन
road news
पुरमंडल। जिले के पाडल गांव में सड़क सुविधा न होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। उन्हें सात किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। बीमार होने पर मरीज को चारपाई से हॉस्टिपटल पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में पूर्व सरपंच पूर्णचंद शर्मा, बलवीर सिंह, आंचल सिंह, नसीब सिंह, प्रकाश सिंह और बोधराज आदि लोगों ने बताया कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं लेकिन पाडल गांव को आज तक पक्की सड़क नहीं मिल पाई है। लगभग 500 के करीब की आबादी वाले गांव में लोगों को सामान लाने के लिए मुख्य सड़क तक पैदल सात किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्राइमरी स्कूल से आगे की पढ़ाई करने वाले गांव के 30 से अधिक बच्चों को रोज 14 किलोमीटर पैदल आना जाना करना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई पर भी गहरा असर पड़ता है। वे समय पर स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं। लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए भी कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पहुंचना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में यह सफर और भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में नाले में पानी आने के कारण कई बारबच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल आना जाना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क न होने के कारण गांव के लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए शहरों में किराये के मकान में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री सड़क योजना का चौथा चरण चल रहा है लेकिन आज तक उनके गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई। पूर्व सरपंच पूर्ण चंद शर्मा व अन्य लोगों ने बताया कि पाडल गांव के लिए सरकार की ओर से चार करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से एक प्रोजेक्ट बनाकर तैयार किया गया था लेकिन आज तक उसका काम भी शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने सरकार और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि उनके गांव के लिए जल्दी से जल्दी सड़क बनाई जाए ताकि लोगों को आने जाने की सुविधा मिल सके।

बॉक्स

इस सड़क का प्रोजेक्ट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। उम्मीद है के मंजूरी के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आज तक सड़क नहीं बनने का कारण वह नहीं बता सकते। इसका जवाब प्रशासन ही दे सकता है।

-आरित गुप्ता, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विजयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed