फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road damage in samba

Jammu News: बड़े वाहनों से पुराने सांबा-कठुआ मार्ग के पुलों को हो रहा नुकसान, ग्रेफ ने शुरू की लीपापोती

विज्ञापन
Road damage in samba
हीरानगर में तरनाह नाले पर बने पुल के नुकसान के बाद शुरू हुई समस्या
विज्ञापन

नुकसान को देखते हुए लोग कर रहे एक वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। हीरानगर के तरनाह नाले पर बने पुल में आई खराबी के कारण वाहनों को पुराने सांबा-कठुआ बॉर्डर मार्ग से निकाला जा रहा है। इस कारण नालों पर बने पुलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस परेशानी से निपटने के लिए ग्रेफ ने पुलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
राजपुरा निवासी गणेश दास, राकेश कुमार, बाबा दित्ता, शम्मी कुमार, आदि ने बताया कि पुराने सांबा-कठुआ बॉर्डर मार्ग पर पहले छोटे वाहनों की आवाजाही ही रहती थी। अब बड़े वाहनों के गुजरने से नालों पर बनाए पुलों की हालत भी खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम के समय मार्ग को पार करना मुश्किल हो रहा है। नालों पर बनाए पुल के ऊपरी भाग का सीमेंट टूट रहा है। यदि शीघ्र ही तरनाह नाले के पुल का कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया तो सांबा जिले के नालों पर बनाए पुलों में भी दरारें आ जाएंगी। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़े वाहनों के गुजरने से कई हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

सनद रहे कि सांबा जिले के बईं नाला लाला चक, राजपुरा के नाले पर बने पुल बबर नाला पर पुल, सदोह नाले पर बनाए पुलों को अधिक नुकसान होने की आशंका है। राजपुरा नाले व बबर नाले पर बने पुलों के ऊपरी भाग में सीमेंट टूट रहा है। इस पर ग्रेफ मरम्मत कार्य करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed