फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road cycling championship

Jammu News: रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए 70 से अधिक साइक्लिस्टों ने दिए ट्रायल

विज्ञापन
road cycling championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मूू। जम्मू-कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन ने 28वीं राष्ट्रीय (सीनियर, जूनियर और सब जूनियर) रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को एमए स्टेडियम में ट्रायल करवाए। इसमें 70 से अधिक साइक्लिस्टों ने भाग लिया। लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग में इखलाक हुसैन पहले, हसीब जान दूसरे, अज़ान अली तीसरे और अरिंदम रवि चौथे स्थान पर रहे। सब-जूनियर में जहांगीर, साहिल मंजूर, जुल्फिकार गजनफर, माणिक मंगोत्रा और अरिंदम रवि पहले पांच स्थानों पर रहे। जूनियर वर्ग में अदनान पहले, परवेज अहमद दूसरे और अरीब जावेद तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-23 में आदिल अल्ताफ और माशूक मकबूल, सीनियर वर्ग में वहीद अहमद ने पहला और मोहम्मद सलीम शेख ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के सब-जूनियर वर्ग में यमुना, फराह, जूनियर वर्ग में सोहिलहा और एलीट गर्ल्स वर्ग में महक मुस्ताक पहले व हुमायरा खुर्शीद दूसरे स्थान पर रहीं। एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग के लिए जेके स्पोर्ट्स काउंसिल, जेके ओलंपिक एसोसिएशन और जिला पुलिस को धन्यवाद दिया। बता दें प्रतियोगिता कर्नाटक के विजयपुर में 9 से 12 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed