फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road construction

पंचायत बरडोह के ग्रामीणों ने खुद की सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
road construction
छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरडोह के लोग खुद सड़क की मरम्मत करवाते हुये
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बरडोह से चपरियाल जाने वाली सड़क चार माह से बंद पड़ी थी। इसके बारे में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार निर्माण कराने की मांग की। अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोग सड़क बंद होने से काफी परेशान थे। परेशान होकर ग्रामीणों ने रविवार को खुद ही सड़क की मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन

ग्रामीणों की तरफ से 19 सितंबर को सड़क की मरम्मत की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस विषय में रविवार को स्थानीय निवासी व भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि गांव चपरियाल से बरडोह जाने वाली सड़क दो वर्ष पहले नाबार्ड योजना में 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ और एलाटमेंट हुए दो साल बीत जाने पर सिर्फ 13 लाख रुपये का काम हुआ। सड़क का निर्माण अधर में लटका है। चार माह से पूरी तरह से रास्ता बंद पड़ा है। बरडोह के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। थक हार कर हमने आज खुद ही सड़क की मरम्मत कर चलने योग्य बनाया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से हमारी सड़क का निर्माण अटका है और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कारण चार माह से लोग परेशान थे, जिसके चलते हमें खुद ही सड़क की मरम्मत करनी पड़ी। छंब विधानसभा क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है कि आखिर क्यों जनता को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed