{"_id":"63e10649efa28b0908738aea","slug":"road-construction-in-samba-samba-news-c-10-1-40927-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा उधमपुर मार्ग पर बनेंगी नौ सुरंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा उधमपुर मार्ग पर बनेंगी नौ सुरंगें
विज्ञापन
मार्ग का होगा विस्तार, फोर लेन बनाए जाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे से सांबा-उधमपुर मार्ग का कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए ग्रेफ विभाग की ओर से भारत माला योजना के तहत 4500 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले मार्ग की डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी गई है। सांबा से उधमपुर के जखैनी तक के 61 किलोमीटर मार्ग के बनने से जहां समय व वाहनों में तेल की बचत होगी। वहीं हादसों से भी बचा जा सकेगा, और जम्मू शहर में भी भीड़ घटेगी। इस मार्ग पर नौ सुरंगें बनाई जाएंगी।
सांबा से कश्मीर की ओर जाने वाले अधिकतर वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। यह मार्ग छोटा और सुगम है। पांच दशक के बाद मार्ग का विस्तार होने जा रहा है। इसमें छोटी बड़ी 9 सुरंगों का निर्माण किया जाना है। मार्ग के फोर लेन बनाए जाने से आम लोगों के साथ वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी। आपातकाल की स्थिति में सेना के लिए भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा। मार्ग पर 8.5 किलोमीटर सुरंगें बनाई जानी है। 5 बडे़ पुल, 15 छोटे पुल बनाए जाने हैं। भारत-पाक युद्ध के दौरान धार मार्ग का निर्माण किया गया था, जिसमें सेना को गोला बारूद भेजा जाता रहा है। मार्ग के फोर लेन बन जाने से आम लोगों के साथ सेना के वाहनों की आवाजाही से राहत मिलेगी। सांबा से मानसर तक बीस से पच्चीस मिनट का सफर रह जाएगा। सांबा-उधमपुर के बीच दस किलोमीटर सफर कम हो जाएगा।
वाक्स
सांबा-मानसर मार्ग के बन जाने से आम लोगों को आने जाने की सुविधा मिलेगी। राजस्व विभाग को निर्देश जारी किए हैं कि वह मार्ग में आने वाली भूमि की सूचियां बनाए।
विज्ञापन
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा
-- -- -- -- --
अभी तक सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के पास ही है। शीघ्र ही ग्रेफ विभाग अपने अधीन मार्ग ले लेगा। सांबा से उधमपुर तक मार्ग का विस्तार होगा। सरकार की मंजूरी मिल गई है, दो तीन माह तक टेंडर प्रक्रिया के पूरा होने की उम्मीद है।
-अनिल गुप्ता, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, सांबा।
-- -- -- -- -- -- -
तीखे मोड़ होने कारण जमोडा मोड़ के निकट कई छोटे बडे़ हादसे हो चुके हैं। मार्ग पर सुरंगें बन जाने से तीखे मोड़ों से राहत मिलगी।
-राहुल सिंह, निवासी दौडा, सांबा
-- -- -- -- -
मार्ग के फोरलेन बनने से आम लोगों को लाभ मिलेगा। इससे पर्यटक स्थल मानसर की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। समय की बचत होगी।
-अंकुश सिंह, निवासी नड, सांबा
-- -- -- -- -
मार्ग के विस्तार होने से मार्ग के दोनों ओर दुकानदारों को भी राहत मिलेगी। उनका भी कारोबार बढे़गा। छोटे दुकानदारों का रोजगार भी चमकेगा।
-आशुतोष शर्मा, निवासी नई कली, सांबा
-- -- -- -- -- -
सांबा-उधमपुर मार्ग के विस्तार होने से वाहन चालकों को अधिक राहत मिलेगी। कश्मीर की ओर जाने के लिए समय के साथ ईंधन की बचत भी होगी। साथ में तीखे मोड़ों से राहत मिलेगी।
-कुलदीप कुमार, वाहन चालक, सांबा।