{"_id":"632b5858180e4f4df449a008","slug":"road-block-ramban-news-jmu268521389","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने पर पौने दो घंटे बंद रहा राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने पर पौने दो घंटे बंद रहा राजमार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में बुधवार को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब पौने दो घंटे तक बंद रहा। शाम पौने छह बजे राजमार्ग खुलने पर जाम की स्थिति बनी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे कैफेटेरिया मोड़ इलाके में अचानक पस्सियां गिरने लगीं। इससे राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। कर्मचारियों को करीब पौने छह बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली।
राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया। लेकिन, वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते जाम लग गया। वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। पुलिस जाम का खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन फिर भी घंटों तक वाहन धीमे धीमे आगे बढ़ते रहे। वहीं, राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर में वाहनों को नहीं रोका गया था। इनको घाटी की तरफ जाने दिया गया।