फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

रामबन में मरम्मत के चलते 10 घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
road block
उधमपुर: नेशनल हाईवे पर रोके गए वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ और कैफेटेरिया मोड़ इलाके में राजमार्ग की मरम्मत के चलते शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे करीब 10 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान उधमपुर और रामबन में वाहनों को रोका गया। सुबह करीब 10 बजे राजमार्ग के खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन दिन भर यातायात प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

हाईवे की मरम्मत को लेकर पुलिस ने पहले ही सूचना जारी कर दी थी। बताया गया था कि शनिवार रात दो बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक हाईवे बंद रहेगा। फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने देर रात को मरम्मत कार्य शुरू किया। कार्य मेहाड़ से कैफेटेरिया मोड़ तक करीब 800 मीटर हिस्से पर करना था। इन स्थानों पर अब तक एक तरफ ही वाहनों को चलाने की व्यवस्था है। इस स्थान से मलबा हटा कर डबल लेन करने का काम किया जा रहा था। कंपनी की मशीनरी पूरी रात मलबा हटाने में लगी रही।
विज्ञापन

इस दौरान रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वहीं, उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई थी। सुबह तक सैकड़ों वाहन उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिए गए थे। वहीं, राजमार्ग के बंद होने के कारण रामबन के स्थानीय निवासी भी परेशान रहे, क्योंकि कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घंटों मशक्कत करने के बाद सुबह करीब 10 बजे मरम्मत का कार्य पूरा हुआ और वाहनों की आवाजाही के लिए राजमार्ग खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, इसके बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहनों के एक साथ छोड़े जाने पर लोगों ने जल्दबाजी में उल्टी सीधी जगह गाड़ियों को फंसा दिया। इस जाम को खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब उधमपुर में राजमार्ग को खोलने की सूचना मिली तो सुबह करीब 11 बजे केवल छोटे वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। बड़े वाहनों को दोपहर दो बजे के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed