फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

रामबन में पत्थर व मलबा गिरने से दस घंटे तक बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
road block
उधमपुर: रामबन में लैंडस्लाइड होने से बंद होने के कारण उधमपुर हाईवे पर रोके गए वाहन. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ व पंथयाल में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने से शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 10 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान उधमपुर व रामबन में वाहनों को रोका गया। जब दोपहर करीब तीन बजे राजमार्ग खुला तो पहले बीच में फंसे वाहनों को निकाला गया। वहीं, उधमपुर में रोके गए ट्रकों को रात तक घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

रामबन में मौसम शुक्रवार रात को ही खराब हो गया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे तेज बारिश से मेहाड़ व पंथयाल में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने पर हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने पर रामबन में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके बारे में जब उधमपुर में सूचना मिली तो जखैनी इलाके से घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी। इसके बाद उधमपुर में भी वाहनों की कतार बढ़ने लगी। उधमपुर में ज्यादा संख्या अमरनाथ यात्रियों की थी।
विज्ञापन

वहीं, खराब मौसम के कारण सुबह राजमार्ग खोलने का काम शुरू नहीं किया जा सका। दोपहर को जब मौसम में थोड़ा सुधार हुआ तो फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही मशीनरी ने काम शुरू किया। घंटों मशक्कत करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे पत्थर व मलबा हटाकर राजमार्ग को बहाल किया गया। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने पहले रामबन में फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इनके निकलने के बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक राजमार्ग बंद रहा तब तक उधमपुर में रोके गए यात्री परेशान रहे। बारिश होने के कारण यात्री वाहनों में बैठे रहने को मजबूर रहे। जब बारिश बंद हो जाती तो यात्री वाहनों से बाहर निकलकर राजमार्ग खुलने का इंतजार करने लगते। राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में फिर से ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, बट्टल बालियां, रठियान, मांड, टिकरी व अन्य इलाकों में ट्रकों की कतार लगी हुई है। इनको रात तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed