फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident

Jammu News: बस से उतरते महिला नीचे गिरी, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
road accident
तरयाठ में हादसा, लोगों ने बसों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नारला से तरयाठ आ रही यात्री बस से उतरते समय इसकी चपेट में आने से एक महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार महिला बस (जेके02बीके 7975) में सफर कर रही थी। अपने गंतव्य के पास उसने बस से उतरने का प्रयास किया तभी संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला जरीना बेगम तरयाठ की ही रहने वाली थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बसों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि कई बार बस चालक और परिचालक बस को पूरी तरह रोकने से पहले ही यात्रियों को उतरने या चढ़ाने लगते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को घटना की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed