फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident

दो सड़क हादसों में एक की मौत

विज्ञापन
road accident
बिश्नाह। कस्बे में हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात मक्खनपुर चाडका में एक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान अश्विनी कुमार पुत्र मुल्ख राज निवासी सलैड गांव के रूप में हुई। वह अपनी मोटरसाइकिल जेके 02 सी- 8053 से घर लौट रहा था। वहीं दूसरा हादसा बिश्नाह-कुंजवानी मार्ग पर महमूदपुर के निकट कार नंबर जेके 02 एसी 3525 और मोटरसाइकिल जेके 02 एटी 9210 की टक्कर में हुआ। इसमें मोटरसाइकिल सवार राकेश कुमार पुत्र रुलदु राम गांव कोटली मियां फता को गंभीर चोटें आई। राहगीरों उसे उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। दोनों हादसों की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो
बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत
अखनूर। कस्बे के नए पुल के पास मुख्य सड़क पर सड़क पार करते बच्चे को तेज गति से आ रही एक बस ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे के नए पुल के पास गांव थाती मुख्य सड़क से एक बच्चा सड़क पार कर रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से एक बस आ गई और उसे बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। उसकी पहचान दीपक सिंह (13) पुत्र चैन सिंह निवासी थाती के रूप में हुई। मौके पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed