{"_id":"6b0c92ff5b016e37df0b1864","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1059-1074853-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड पर वाहन की टक्कर \nसे ऑटो सवार 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड पर वाहन की टक्कर से ऑटो सवार 11 लोग घायल
विज्ञापन
- चक जाफर चौक के पास हादसा, सभी घायल जीएमसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रिंग रोड पर चक जाफर चौक के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल मढ़ से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:40 बजे टाटा हैरियर वाहन गजनसू से रिंग रोड से झिड़ी की ओर जा रहा था। चक जाफर मुख्य चौक के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो को आरएस पुरा निवासी रोहित कुमार चला रहे थे।
हादसे में ऑटो में सवार कुल 11 लोग घायल हुए। घायलों की पहचान अशोक कुमार (65), विजय कुमारी (60), आरती देवी (30), मधु बाला (17), मनिका (27), कश्मीरी देवी (60), सोनू देवी (40), वीणा देवी (60), निर्मल रानी (55), रजा देवी (28) और नेहरूका (12) के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरएस पुरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। कानाचक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।