{"_id":"6b035afd53d3054b5a037de3","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1059-1069813-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रास्ता रोकने के लिए बांधी रस्सी बनी मौत \nका फंदा, स्कूटी सवार युवती की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रास्ता रोकने के लिए बांधी रस्सी बनी मौत का फंदा, स्कूटी सवार युवती की जान गई
विज्ञापन
- पुलिस की कथित लापरवाही पर गुस्साए परिजन, एंबुलेंस से भी नहीं मिली मदद
- माता-पिता का सहारा थी पूजा, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। बाबा तालाब में रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कानाचक थाने की पुलिस की ओर से सड़क पर बांधी गई रस्सी 22 वर्षीय युवती की मौत का कारण बन गई। रस्सी दिखाई नहीं देने से स्कूटी सवार पूजा ठाकुर उसमें उलझकर सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल पूजा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मूल रूप से सुंदरबनी की रहने वाली पूजा बटेड़ा गांव में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थीं। वह घर पर मोमो बनाकर दुकानों पर बेचकर अपने वृद्ध व बीमार माता-पिता का भरण-पोषण करती थीं। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह स्कूटी से लिंक रोड होते हुए बाबा तालाब मंदिर की ओर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ता बंद करने के लिए पुलिस कर्मियों ने सड़क के आर-पार रस्सी बांध रखी थी, जो पूजा को दिखाई नहीं दी। रस्सी में उलझने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
-- -- --
पुलिसकर्मी मौजूद, फिर भी मदद नहीं मिलने का आरोप
स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल मढ़ पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। मेले में खड़ी एंबुलेंस पर भी घायल को ले जाने से इन्कार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
-- --
बेटी की मौत से परिवार
पर टूटा दुखों का पहाड़ पूजा का शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखा गया है। उसका कोई भाई नहीं है और बहन की शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।