{"_id":"6615cce383c33c7d470faf84","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1038-337648-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उधमपुर में सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उधमपुर में सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार दोस्त दो बाइक पर सुकराला मंदिर जा रहे थे, धार रोड पर ट्रक ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहले नवरात्र पर उधमपुर से सुकराला माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे चार दोस्तों की मोटरसाइकिलें धारा रोड पर दुधर नाला इलाके में ट्रक से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है, जबकि एक का उपचार जीएमसी उधमपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रौंद मेल के पास दुधर नाला इलाके में दो बाइक (जेके14जे 5462) और (जेके14जी 9428) की सामने से आ रहे ट्रक (जेके05एफ 7550) से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित पुत्र रसैल सिंह निवासी बडोला और शुभम समोत्रा पुत्र शाम लाल निवासी बडोला के रूप में हुई है। एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान अजय पुत्र चेत राम निवासी लर्द, रामनगर के रूप में हुई है, जबकि चौथे युवक का उपचार जीएमसी उधमपुर में चल रहा है, जिसकी पहचान सुनील कुमार पुत्र तारा चंद निवासी बडोला के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।