फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 ITBP personnel killed after bus falls into Pahalgam riverbed; rescue ops underway

जम्मू-कश्मीर में बड़ी दुर्घटना: पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP की बस खाई में गिरी, सात जवानों की मौत

Tue, 16 Aug 2022 06:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 16 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। बस में 39 जवान सवार थे। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीस जवान घायल हैं।

विज्ञापन
6 ITBP personnel killed after bus falls into Pahalgam riverbed; rescue ops underway
आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौत हो गई, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं। शहीद जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी. राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के सात जवानों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है। बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे सात जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed