फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in rspura

Jammu News: मिनी बस पलटी, चालक देख रहा था मोबाइल

Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 20 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
road accident in rspura
घायलों में पांच महिलाएं शामिल
विज्ञापन

चालक के एक हाथ से मोबाइल दूसरे मिनी बस चला रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव खेपड़ के पास स्थित कलाली टिब्बा से आ रही मिनी बस शाम को पलटने पर छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मिनी बस में बैठे लोग किसी शादी समारोह में आए थे। मिनी बस चालक मोबाइल पर बात करने पर गति नियंत्रण न होने पर मिनी बस पलटने पर उसमें बैठे लोगों को चोटें आई।
गांव के लोगों ने मिनी बस में घायल लोगों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान अमन कुमार, कांता देवी, अंजू, शारदा, शिवानी व रतनो देवी के रूप में हुई है। दो घायल महिलाओं को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। बाकी का आरएस पुरा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर से मिनी बस चालक फरार हो गया। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिनी बस में बैठे राकेश कुमार का कहना है कि गांव जस्सौर में एक शगुन लेने के लिए समारोह में गए होने पर खेपड़ के पास मिनी बस पलट गई। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल में रात के समय न तो एक्सरे की सुविधा थी और एक ही डाॅक्टर था। उन्होंने सरकार से उपजिला अस्पताल में एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के साथ आए अजीत राज ने कहा कि आरएस पुरा उप जिला प्रबंधन के पास अस्पताल में वाहनों के लिए जाने दो मार्ग है। एक बाजार से होकर निकलता है तो दूसरा आरएस पुरा- सुचेतगढ़ मार्ग पर है, जो लगभग एक साल पहले अज्ञपताल प्रबंधन की और गेट पर ताला लगाए होने पर पैदल आवाजाही पर ही निर्भर है। अस्पताल में आई महिला सुषमा चौधरी ने कहा कि अस्पताल के बंद पडे गेट को खोला जाए नही तो उप जिला प्रनासन के खिलाफ तव तक विरोध- प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed