{"_id":"66ce6705ad1be902ee038006","slug":"road-accident-in-meeran-sahib-rspura-news-c-312-1-sjam1007-101479-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड पर दो कारों की टक्कर, चार महिलाओं सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड पर दो कारों की टक्कर, चार महिलाओं सहित पांच घायल
Wed, 28 Aug 2024 05:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे कोटली मियां फत्तां के पास हुआ हादसा
गलत दिशा से आ रही ऑल्टो के साथ टकराई ब्रेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड पर मंगलवार सुबह दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों को बिश्नाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि तीन महिलाओं को जीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार सुबह 7:30 के करीब बाड़ी ब्राह्मणा निवासी सौरभ शर्मा मां के साथ ब्रेजा कार में मीरां साहिब की तरफ जा रहा था। इस दौरान कोटली मियां फत्ता के पास पहुंचते ही गलत दिशा में आ रही आल्टो कार के साथ ब्रेजा की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में तीन महिलाएं सवार थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और वाहनों के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। दुर्घटना में ब्रेजा में सवार सौरभ शर्मा और उसकी मां निर्मला शर्मा और ऑल्टो में सवार तीनों महिलाएं घायल हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों महिलाओं को जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान अनु निवासी तालाब तिल्लों, कुमारी टिंकू निवासी शास्त्री नगर और सोनाली निवासी अजीत कॉलोनी कैंप तालाब तिल्लों के रूप में हुई। मीरां साहिब पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिंग रोड पर पहले भी जा चुकी हैं कई जानें
मीरां साहिब। पिछले दो साल में रिंग रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं गति नियंत्रण न होने व विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर घटी हैं।
पिछले दो साल के दौरान सात लोगों को जान गंवानी पडी और कई घायल हुए। इसके बावजूद न तो प्रशासन ने दुर्घटनाओं को रोकने के कारगर कदम उठाए और न ही नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ने। गांव मरालिया के राकेश कुमार का कहना है कि दो वर्षो से रिंग रोड से वाहनों की आवाजाही होने पर कई स्थानों पर इसका कार्य अधर में लटका होने पर भी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पिछले दिनो रिंग रोड पर पुलिस के नाके नही होने पर डीआईजी शिव कुमार शर्मा व एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह सहित रिंग रोड के तहत सातों थानों के अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण कर रात को पुलिस की गश्त करने के साथ मार्ग पर विशेष नाके लगाए जाने के लिए कहा था।
कोट
पुलिस की ओर से रिंग रोड पर नाके स्थापित करने की योजना बनाई गई है। ताकि दुर्घटनाओं के साथ रात के समय लूटपाट की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
आइएस राथर, एसपी हेडक्वार्टर