फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road accident in Kathua, Hiranagar and Ramkot, five injured

कठुआ, हीरानगर और रामकोट में सड़क हादसे, मां-बेटी सहित पांच घायल

विज्ञापन
Road accident in Kathua, Hiranagar and Ramkot, five injured
कठुआ/बिलावर/हीरानगर। जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है, जबकि दो का कठुआ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीनों हादसों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला हादसा बिलावर के रामकोट में हुआ। यहां के छलां चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। युवक की पहचान 18 वर्षीय मस्कीन अली पुत्र मोहम्मद याकूब रामकोट तहसील के मकवाल गांव के रहने वाले के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा हटली महरोली मार्ग पर हुआ। यहां एक राहगीर ट्रक (जेके08ए-9844) की चपेट में आ गया, जिसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा रविवार दोपहर करीब 12 बजे हटली मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सुनयना निवासी हदो मुट्ठी घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगाें ने जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, पुलिस ने हादसों के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूटा मोड़ के नजदीक एक बाइक और स्कूटी की टक्कर में मां-बेटी गंभीर घायल हो गईं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायलों की पहचान शिल्पा शर्मा पुत्री अनिल शर्मा निवासी वार्ड नंबर पांच कठुआ व उसकी मां सीमा शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed