जम्मू: पलक झपकते ही बदल गई जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ देर के लिए कुछ समझ नहीं आया कि अचानक क्या हो गया है। यही हाल दसवीं कक्षा की कनिका चिब का था। कनिका की दोनों टांगों और कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्राएं दर्द से कराह रही थीं। कनिका ने बताया कि सुबह वह स्कूल गेट से थोड़ी दूरी पर थी, तभी अचानक एक बस कई वाहनों से टकराते हुए उसकी तरफ आ गई।
बेटी को इस हालत में देखकर विजय का भी बुरा हाल था। हादसे की सूचना पाकर जीएमसी पहुंचे विजय बार-बार बेटी को सांत्वना दे रहे थे। इस बीच इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सातवीं कक्षा की जसलीन कौर भी काफी सहमी हुई थी। वह बार-बार बोल रही थी कि उसे कुछ नहीं पता क्या हुआ है।
मां गुरजीत कौर और पिता इंद्रजीत सिंह भी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे। अंकल प्रीतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर वह सीधे जीएमसी पहुंचे। घायल छात्राओं को इलाज देने के लिए स्कूल प्रशासन के लोग भी अस्पताल में मौजूद रहे। स्कूल से आए एक कर्मी ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से अमृतसर में इलाज के लिए दोनों छात्राओं को आर्थिक मदद दी गई है।
बच्चों को देखकर हर किसी का दिल पसीज जाता है। जीएमसी की इमरजेंसी के बाहर बुधवार को यह नजारा दिखा। बस हादसे की घायल सिमरन जीत कौर और कनिका चिब को अमृतसर रेफर करते समय हर कोई मदद के लिए आगे आया। इमरजेंसी में पहुंचे अन्य तीमारदारों ने भी दोनों बच्चियों को भीतर से बाहर लाने और एंबुलेंस में डालने में मदद की।
बस हादसे के बाद जीएमसी में रही अफरा-तफरी
स्कूल बस हादसे के बाद बुधवार सुबह जीएमसी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक के बाद तीन छात्राओं सहित चार घायलों के इमरजेंसी में पहुंचने पर परिवार और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई अपने जिगर के टुकड़ों की खैरियत जानने के लिए पहुंच रहा था। घटना की सूचना मिलने पर इमरजेंसी में भी अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
टांगों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने वाली घायल छात्राओं का बस यही कहना था कि पलक झपकते ही सब कुछ बदल गया। कई वाहनों के एक साथ टकराने पर कुछ समझ नहीं आया और अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में घायल छात्राएं काफी सहमी हुईं थीं।
पहले से ही अपने मां-बाप को खो चुकी सातवीं कक्षा की सिरमन जीत कौर की दायीं टांग में कई फैक्चर हैं। अपनों को खोने का गम झेल रही कौर को सांत्वना देने रिश्तेदार पहुंचे थे। सिमरनजीत ने बताया कि वह सुबह स्कूल गेट के भीतर आने ही वाली थी, तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ कई वाहनों के टकराने पर वह उसकी चपेट में आ गई।