फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured

Doda Accident Today: डोडा में बड़ा सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 38 की मौत, 17 लोग घायल

Wed, 15 Nov 2023 08:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 08:01 PM IST
सार

डोडा में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured
डोडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार हुआ कि 30 के करीब लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी। इसमें करीब 55 यात्री सवार थे। मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। 17 अन्य का इलाज जारी है।

विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए सड़क के रास्ते उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद चार अन्यों को चॉपर से रवाना किया गया, जिनमें से भी दो की मौत हो गई। दो का इलजा जीएमसी जम्मू में और अन्यों का इलाज जीएमसी डोडा में जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें: 42 सीटर बस में भरे 55 यात्री... ओवरटेक करने के लिए दो बसों से लगी थी होड़... खाई में गिरी; 36 की मौत





जानकारी के अनुसार, बस पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 वाली बस में 56 लोग सवार थे। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू को जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई। 

VIDEO : डोडा सड़क हादसे में घायल चार लोग किए एयरलिफ्ट, जीएमसी जम्मू के लिए रवाना

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

ये भी पढ़ें- Doda Accident: हर ओर से सुनाई दे रही थी चीख-पुकार... बिखरे पड़े थे कई शव; डोडा में खाई में गिरी बस, 36 की मौत

jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured
जीएमसी जम्मू में उपचार के लिए लाई गई बच्ची - फोटो : संजय कुमार

राष्ट्रपति, पीएम मोदी, उपराज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डोडा बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर दुख जताया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे दुख प्रकट किया है।

मृतकों के परिवार को दो लाख और घायलों को पचास हजार की घोषणा

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस दुर्घटना दुखद है। उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

उन्होंने घोषणा करते हुए कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और प्रत्येक घायल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना के कारण बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। स्थानीय प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" मृतक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।'' 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी डोडा हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

VIDEO : डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, 19 लोग घायल

jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured
घायलों को एयरलिफ्ट करते हुए - फोटो : अंजना ठाकुर

मरने वालों के परिजनों को जम्मू कश्मीर प्रशासन देगा 5-5 लाख की सहायता

उपराज्यपाल ने घोषणा करते हुए कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,"डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डिव कॉम और जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।"

सूत्रों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।


VIDEO : डोडा हादसे में अपनों की तलाश में भटकते रहे परिजन, हर ओर मची चीख-पुकार

jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured
Doda Accident - फोटो : अंजना ठाकुर
डोडा जिला प्रशासन ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। अफवाहों से बचने और सटीक जानकारी और सहायता के लिए नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा कि लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मरने वालो 
  • 01996233337 (डीसी कार्यालय डोडा)
  • 01996233465 (एएच जीएमसी डोडा)
  • 18001807122 (टोल फ्री नंबर)
  • 9906320997, 9596776203 (नियंत्रण कक्ष)
मृतकों की सूची- 

jammu kashmir doda accident news hindi: Bus falls into gorge 33 people dead and 22 injured
Doda Accident - फोटो : अंजना ठाकुर
जम्मू में एयरलिफ्ट कर पहुंचाए गए चार घायल में से दो की मौत

हादसे में घायल चार लोगों को एयरलिफ्ट कर जीएमसी जम्मू लाया गया। इनमें भी दो लोगों को बचाया नहीं जा सका है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। प्रिंसिपल जीएमसी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यहां चार लोगों को एयरलिफ्ट कर लाया गया। एक छोटी लड़की स्थिर है और उसे आईसीयू में स्थानांतरित किया जा रहा है। उसका ऑपरेशन गुरुवार को किया जाएगा। दुर्भाग्य से दो लोगों नहीं बचाया जा सका है। एक अन्य की हालत गंभीर है। उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।


VIDEO : बस के उड़ गए परखच्चे, हर तरफ बिखरे थे शव ही शव, इतना भयानक था डोडा का हादसा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed