फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident at narwal flyover in jammu

बहन की विदाई करना भी नसीब न हुआ

Wed, 03 Dec 2014 06:46 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
road accident at narwal flyover in jammu

शादी के फेरे करवाने के बाद बहन की डोली को विदा करने से पहले ही दो भाइयों की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। रेशम घर निवासी शिवम और सरीन भारद्वाज की बाइक मंगलवार देर रात दो बजे फ्लाईओवर पर डिवाइडर के साथ टकरा गई और खून से लथपथ सड़क पर तड़पते हुए दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शवों को परिवार के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिवम के ताया की बेटी की मंगलवार की रात को मुट्ठी स्थित शालीमार बेंक्वेट हाल में शादी थी। बुधवार तड़के तारों की छांव में बहन की विदाई करनी थी। दूसरी ओर घर का कामकाज निपटाने में जुटे भाई बुधवार की तड़के सामान समेटने में जुटे थे।
विज्ञापन


शिवम और सरीन एक बाइक पर सवार थे, जबकि अंकुश और शैंकी दूसरी बाइक पर थे। डिग्यिाना जाने के लिए जैसे ही वे सेंट पीटर स्कूल बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर से गुजरने लगे तो शिवम की बाइक अनियंत्रित हो गई और अंकुश की बाइक के साथ टकराती हुई डिवाइडर के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बाइक दूर तक रगड़ती चल गईं। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शिवम के सिर के दो हिस्से हो गए। सरीन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देखते ही देखते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र थे मृतक

road accident at narwal flyover in jammu

सड़क हादसे में मरने वालों में सरीन ग्यारहवीं और शिवम बारहवीं कक्षा का छात्र था। दोस्तों को सुबह हादसे के बारे में सूचना मिली तो वे सुबह ही घर पहुंच गए। सारे मोहल्ले के लोग भी दोनों परिवारों के दुख में शामिल हुए।

छोटे भाई अंकुश ने घर वालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी तो नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों के शवों को जीएमसी पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार के हवाले कर दिए। इसके साथ ही केस दर्ज करके मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 
घायल अंकुश के मुताबिक जब दोनों बाइक पर सवार होकर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही कार की रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी, जिससे शिवम का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और जिस कारण बाइक डिवाइडर के साथ जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed