{"_id":"649dedee8e3b5a77e20f32e6","slug":"road-accident-akhnoor-news-c-268-1-akh1001-78-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौकी चौरा में वैन से टकराई बस, चालक समेत पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौकी चौरा में वैन से टकराई बस, चालक समेत पांच गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। चौकी चौरा क्षेत्र में वीरवार शाम को बस और वैन की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीरवार शाम को एक बस (जेके02सीटी-0782) चौकी चौरा से सैंडल की ओर जा रही थी। वह विपरीत दिशा से आ रही ओमनी वैन (जेके02ए-0110) से गांव बुघ चढ़ाई के पास टकरा गई। इसके कारण वैन में बैठे पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल चौकी चौरा ले जाया गया। इस दौरान घायलों की पहचान चाल जोगिंदर पाल (30) निवासी मजूर, सुबेश चंद्र (38) निवासी चिरान मजूर, गणेश दास (30) निवासी घर मजूर, बिशन दास (38) निवासी चांगन, कुलदीप पाल (34) निवासी मजूर के रूप में की गई है। इन सभी घायलों को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया है।
सनद रहे कि बुधवार को भी चौकी चौरा क्षेत्र में टवेरा पलटने से एक महिला की मौत और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका भी उपचार जम्मू जीएमसी में जारी है।