फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accedent

एसआरटीसी की बस पर पहाड़ से गिरे पत्थर, दो घायल

विज्ञापन
road accedent
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्किम्स सौरा रेफर किया गया, जबकि एक घायल उपजिला अस्पताल बनिहाल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक एसआरटीसी बस (जेके 02वाई 0392) पर कैफेटेरिया मोड़ के पास पहाड़ से पत्थर गिरने सेे दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्किम्स सौरा रेफर कर दिया गया। घायलों में रफीक हुसैन और रियाज अहमद दोनों निवासी धनीसैयदना गांव, तहसील उड़ी (बारामुला) के रहने वाले हैं। वहीं एक अन्य सड़क हादसा बनिहाल के सेर बीबी इलाके में पेश आया, जहां श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहा ट्रक (जेके 02बीटी 9649) चालक से अनियंत्रित होकर बिसलरी नाले के किनारे जा गिरा। हादसे में चालक राकेश कुमार पुत्र सूरज प्रकाश निवासी दोमेल (उधमपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed