फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accedent

ईंट से लदा ट्राला पलटा, चालक और सहचालक की मौत

विज्ञापन
road accedent
जम्मू। पंजाब से उधमपुर जा रहा ईंटों से भरा ट्राला हाईवे पर पलट गया। इसमें सवार चालक और सहचालक दोनों की मौत हो गई। मृतक पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले थे। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्राला पंजाब से ईंट भरकर उधमपुर जा रहा था, तभी झज्जर कोटली के पास ट्राला डिवाइडर पर टकराया और पलट गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतकों में पंजाब के फरीदकोट निवासी बलदेव सिंह और मनप्रीत कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी देविंदर सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ। मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बलदेव को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। स्पीड अधिक होने और काफी ईंट लदी होने के कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। दोनों के आई कार्ड की मदद से पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब तिल्लो क्षेत्र से शव बरामद
शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कि एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की देर शाम तक पहचान नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed