{"_id":"1dc6ec87eaf461d7bb734b4d7a01020b","slug":"rk-laxman-s-cartoons-will-be-buzzing-in-kala-kendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"RK लक्ष्मण के कार्टूनों से गुलजार होगा कला केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RK लक्ष्मण के कार्टूनों से गुलजार होगा कला केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों के शहर जम्मू में पहली बार देश के मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के जीवनी पर आधारित कार्टून प्रदर्शनी लगाई जा रही है। कला केंद्र बिक्रम चौक जम्मू में यह प्रदर्शनी 26 फरवरी से लगेगी। दो दिवसीय यह कार्टून प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। इससे यहां के कलाकारों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के आयोजकों में शामिल चंद्रशेखर ने बताया कि कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में पहली बार यह प्रदर्शन जम्मू में लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के शेखर गुरेरा तथा मनोज करील के कार्टून यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की मशहूर महिला कार्टूनिस्ट निगार नजर का कार्टून भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश और मिस्र से भी प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों के आरके लक्ष्मण पर आधारित कार्टून मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
यह प्रदर्शनी इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें जापान से कार्टून मंगवाए जाएंगे। आईसीसीआर के रीजनल डायरेक्टर बलवंत ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शनी जम्मू की कला व विरासत के लिए बेहतर साबित होगी।