{"_id":"59d241c14f1c1bd8538b55ab","slug":"riyaz-naikoo-s-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जानें क्या है चोटी कटने की घटनाओं का टेरर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जानें क्या है चोटी कटने की घटनाओं का टेरर कनेक्शन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं पर हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लगभग सात मिनट के इस ऑडियो में नाइकू ने घाटी में आए दिन हो रही चोटी कटने की घटना को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की साजिश बताया।
विज्ञापन
उसने कहा की घाटी में महिलाओं की चोटी काटने का मकसद उनके मन में भय पैदा करना है। जिससे कोई आतंकी रात के समय किसी के घर पनाह लेने जाएगा तो औरतें डर के मारे घर के लोग शोर मचाने लगेंगे जिससे आतंकी आसानी से भारतीय सुरक्षाबलों के पकड़ में आ जाएगा।
विज्ञापन
इस ऑडियो में नाइकू ने एनआईए पर भी निशाना साधा है। ऑडियो में इस्लाम का हवाला देते हुए उसने औरतों के बाल कटने की घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि अगर अपनी मां और बहन के बाल की हिफाजत करते करते मैं मर भी जाऊं तो मुझे कोई गम नही है।
विज्ञापन
ऑडियो में नाइकू ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर भी जम कर निशाना साधा और कहा की महबूबा मुफ्ती ने कुर्सी के मोह के चक्कर आरएसएस और भाजपा से गठबंधन किया है।