फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Riyaz Naikoo latest news in hindi stone pelting on security force after Riyaz Naikoo killed in Awantipura

हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद अवंतिपुरा में पत्थरबाजी, आला अधिकारी मौके पर

Wed, 06 May 2020 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 May 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi stone pelting on security force after Riyaz Naikoo killed in Awantipura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद अवंतिपुरा में सुरक्षाबलों पर भीड़ ने पत्थरबाजी की। इतना ही नहीं अराजक तत्वों ने सुरक्षाबलों की गाड़ी को घेरकर भी पत्थरबाजी की। सूचना मिलने पर सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सुरक्षा करणों को देखते हुए दोपहर से ही इंटरनेट सेवा बंद है।

विज्ञापन


घंटों चले ऑपरेशन के बाद मारा गया नायकू
पुलवामा जिले के बेगपोरा में आतंकियों के साथ घंटों चले मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया। बेगपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के छिपे होने की सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


पांच साल में ही बन गया था संगठन का प्रमुख
रियाज अहमद नायकू घाटी का सबसे वांछित आतंकी था। मुठभेड़ में सबजार भट्ट की मौत के बाद से इसने कमान संभाली थी। दिसंबर 2012 में हिज्ब में शामिल हुआ और महज पांच सालों में संगठन के प्रमुख बन गया। वह तकनीक में महारत रखता था। एक आतंकी के जनाजे में शामिल होने के बाद उसने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नायकू के सिर पर था 12 लाख का इनाम

नायकू सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 2016 में पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी की मौत के बाद आना शुरू हुआ था। उसके सिर पर 12 लाख रुपए का इनाम था। अवंतीपुरा के दुरबग के नायकू मोहल्ले का निवासी नायकू घाटी के वांछनीय आतंकियों की A++ श्रेणी में आता था।

कई बार रहा सुरक्षाबलों को धोखा देने में कामयाब
उसने घाटी में सब्जार भट की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया का पद संभाला था। नायकू को पूरी घाटी में हिजबुल का कमांडर माना जाता था। सुरक्षा एजेंसियों ने इससे पहले उसे कई बार घेरा था, लेकिन हर बार वह किसी तरह बचकर भाग निकलने में सफल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed