इससे पहले आपका दिल दगा दे..जरा सतर्क हो जाएं, तत्काल प्रभाव से छोड़ दें ये सब आदतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलती जीवन शैली और असंतुलित खानपान से कार्डियो वैस्कुलर डिजीज (हृदय रोगों) में इजाफा हो रहा है। चौंकाने वाली बात है कि हृदय रोगों की चपेट में अब युवा भी आ रहे हैं। ऐसा शरीर में सामान्य से ज्यादा कोलेस्ट्रोल बढ़ने से हो रहा है। कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से खून की सप्लाई बाधित होने लगती है।
जीएमसी और सुपर स्पेशलिटी जम्मू में रोजाना हार्ट अटैक के 10 से 12 मामले पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों का सीजन आने पर इन मामलों में बढ़ोतरी होगी। ठंड से शारीरिक गतिविधियां कम होने से खून में कंपोनेंट आपस में जुड़कर सीधे दिल पर हमला करते हैं।
इससे खून की सप्लाई प्रभावित होने से हार्ट अटैक होता है। मोटापा, तनाव, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक के लिए ज्यादा जिम्मेदार है। अमूमन 40 की उम्र में होने वाला हार्ट अटैक अब 20-25 साल के युवाओं को भी हो रहा है। इसमें अधिकांश मामलों में पुरुष पीड़ित हैं।
महिलाओं में हार्ट अटैक के कम होने का कारण
जीएमसी की इमरजेंसी में पहुंचने वाले अधिकांश मामले शहर से हैं। सर्दी बढ़ने पर लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं। ऐसे मौसम में खानपान पर ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन यह हानिकारक होता है। सामान्य से ज्यादा खानपान करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है।
सुपर स्पेशलिटी के कार्डियोलाजी यूनिट के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा के अनुसार तापमान में गिरावट से शरीर में कई हारमोन में बदलाव आता है। इसमें न्यूरो हारमोन अहम होता है। युवाओं में हार्ट अटैक में स्मोकिंग, हाइपरटेंशन आदि जिम्मेदार हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक के कम होने का कारण उनका नियमित माहवारी होना रहता है। लेकिन माहवारी रुकने पर ऐसी महिलाओं में मोटापा बढ़ने लगता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है।
तत्काल प्रभाव से सब आदतें छोड़ें
1. अचानक घबराहट होना
2. सिर में तेज दर्द, नब्ज कमजोर होना
3. अचानक सांस फूलने लगना
4. तनाव से खून की सप्लाई में प्रेशर बढ़ना
सामान्य बचाव
1. हृदय रोगी चढ़ाई या ज्यादा चलने से परहेज करें
2. कोलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले पदार्थों का सेवन न करें
3. तत्काल प्रभाव से तंबाकू के साथ धूम्रपान छोड़ें
4. फल सब्जियों का ज्यादा सेवन करें
5. रोजाना आधा घंटा सैर, योग और कसरत करें
सर्दी में इनसे बचें
1. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अस्थमा के मरीज सर्दियों में विशेष सावधानी बरतें
2. शरीर में पर्याप्त कपड़े डालकर ही बाहर निकलें
3. नहाने के दौरान ठंडा पानी पहले पैरों पर डालें और बाद में शरीर के अन्य हिस्सों पर। इससे शरीर के तापमान में संतुलन बना रहेगा
3. ठंडे पानी का सेवन न करें, गुनगुना पानी लें
4. दुग्ध उत्पादकों का सेवन करने से परहेज करें
5. डायबिटीज के मरीज खाली पेट न रहें, सुबह ब्रेकफास्ट में फ्रूट लें
(आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू के अधीक्षक डॉ. तरण सिंह के मुताबिक)