{"_id":"89148b441f2390dc7ba3e816f3d7694e","slug":"rishwat-play-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत देकर भी नहीं मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत देकर भी नहीं मिली नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटक मंचन की शृंखला में लालडेड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गंग्याल पार्क में रिश्वत की नौकरी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। रामपाल द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन नवीन पाल ने किया।
विज्ञापन
नाटक के पात्र रामू और नट्टू ने दमदार अभिनय किया। दोनों एक साथ बीए पास करते हैं तथा नट्टू नौकरी के लिए परीक्षा पास हो जाता है जबकि रामू नौकरी की परीक्षा में कम अंकों से विफल हो जाता है।
विज्ञापन
रामू ने अपनी कुछ जमीन बेचकर नौकरी के लिए रुपये किसी व्यक्ति को रिश्वत के रूप में दिए। इसके बावजूद नौकरी नहीं मिल सकी। इसी बीच नट्टू रामू के घर पहुंचता है और उसका हालचाल पूछता है।
विज्ञापन
रामू ने धोखाधड़ी की बात नट्टू को बताई। नट्टू ने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों कानून की नजर में गुनाह हैं। लिहाजा इस मामले को जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
कलाकारों में नवीन पाल, रामपाल, सोनू व सूरज नारायण शामिल रहे।