फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ring road work

31 दिसंबर तक पूर्ण होगी रिंग रोड परियोजना, मात्र 26 फीसदी कार्य शेष

विज्ञापन
ring road work
जम्मू। जम्मू रिंग रोड परियोजना 31 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगी। मौजूदा समय में 74 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और अब मात्र 26 फीसदी कार्य ही शेष है। यह जानकारी परिजयोना अधिकारियों ने मंडलायुक्त रमेश कुमार को दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने वीरवार को परियोजना के विभिन्न खंडों का दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान राया मोड़, सरोर, बिश्नाह, कोटली, मीरां साहिब, ललेयाल और तवी पुल स्थल का भी निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर एनएचएआई के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि 58 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का कार्य जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग राया मोढ़ से शुरू होकर जम्मू-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगती में संपन्न होगा। मंडलायुक्त ने बिश्नाह के कोटली क्षेत्र में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अवनी लवासा, सांबा की जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, परियोजना निदेशक यशपाल सिंह के अलावा अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

31 में से 27 पुलों का निर्माण कार्य पूरा
अधिकारियो ने बताया कि रिंग रोड के तीसरे चरण का कार्य जारी है। इसमें सरदारे चक से अखनूर रोड तक कार्य अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा। परियोजना के तहत 31 में से 27 पुलों का निर्माण पूरा कर लिया गया हैैं। दिसंबर 2022 तक जम्मू रिंग रोड का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्री संबंधी समस्या दूर करने के निर्देश
एनएचएआई के अधिकारियो ने निर्माण सामग्री की किल्लत से संबंधित मुद्दों को मंडलायुक्त के समक्ष दर्शाया। मंडलायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लघु खनन ब्लाकों के लंबित मामलों को तेजी से मंजूरी दें, ताकि निर्माण सामग्री की कमी निर्माण एजेंसियों को न होने पाए। साथ ही अतिरिक्त खनन सामग्री ब्लाकों की निशानदेही करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed