फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ring road will be made with rupees 4000 crore in jammu and kashmir

जम्मू और श्रीनगर के लिए 4000 करोड़ की लागत से बनेगी रिंग रोड

Tue, 24 Jan 2017 02:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 Jan 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
ring road will be made with rupees 4000 crore in jammu and kashmir
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.

पीडब्ल्यूडी और संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा है कि जम्मू और श्रीनगर के लिए 4000 करोड़ रुपये की लागत से दो रिंग रोड स्वीकृत किए गए हैं जो 118 किलोमीटर एरिया को कवर करेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2842 करोड़ 32 लाख रुपये की 542 सड़क संपर्क प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा रियासत में 2732 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से 595 बस्तियों को जोड़ा गया है। 

विज्ञापन


मंत्री विधानसभा में पीडब्ल्यूडी की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर दे रहे थे। चर्चा में 41 विधायकों ने हिस्सा लिया। चर्चा के बाद सदन ने पीडब्ल्यूडी की 276354.01 लाख और संसदीय मामलों के 5895.38 लाख रुपये की अनुदान मांगों को मंजूरी दे दी। मंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई में 542 प्रोजेक्टों में से 521 के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए, 335 का आवंटन किया गया और 147 प्रोजेक्टों पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से फेज 10 के बैच 2 के प्रोजेक्टों के लिए मंजूरी मांगी गई है। इससे उन सभी गांवों और बस्तियों को सड़कों से जोड़ा जा सकेगा जो इससे वंचित हैं। केंद्र की ओर से 2015-16 में अब तक की सर्वाधिक 758.56 करोड़ रुपये की राशि मिली है। यह राशि 25 सड़कों और पुलों पर खर्च की जानी है। पहली बार लेह और कारगिल के लिए 105 करोड़ की लागत से 9 कार्यों को इसमें शामिल किया गया है। दूसरे कार्यक्रमों में 427 संपर्क सड़कों के 1954 करोड़ मंजूर किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल रोड को नेशनल हाईवे में शामिल करने का मामला उठाया

ring road will be made with rupees 4000 crore in jammu and kashmir
Mughal Road - फोटो : File Photo

मंत्री ने कहा कि मुगल रोड और लखनपुर-बसोहली-बनी- भद्रवाह-डोडा पुल सड़क को नेशनल हाईवे में शामिल करने का मुद्दा केंद्र के समक्ष रखा गया है। मुगल रोड टनल, छतरगाला टनल, साधना और राजदान टनल के मुद्दे भी केंद्र के मसक्ष रखे गए हैं।

केंद्र ने दीनगाम्ब-छला- उधमपुर रोड और लखनपुर- महानपुर-बसोहली- दुनेरा रोड को नेशनल हाईवे के रूप में मंजूरी दी है। कारगिल-झंस्कार रोड, श्रीनगर-शोपियां-काजीगुंड और जम्मू-अखनूर-पुंछ रोड को नए नेशनल हाईवे के रूप में मंजूरी दी गई है। इन सड़कों के लिए डीपीआर बन रहा है।

कार्य में तेजी के लिए टास्क फोर्स का गठन

ring road will be made with rupees 4000 crore in jammu and kashmir
रिंग रोड कार्य में तेजी के लिए टास्क फोर्स का गठन - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू और श्रीनगर रिंग रोड कार्य में तेजी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। डिविजिनल कमिश्नर की अध्यक्षता वाली फोर्स भूमि अधिग्रहण का काम पूरा करेगी। 2016-17 में केंद्रीय रोड फंड के तहत 1689.62 करोड़ की लागत वाले 118 प्रोजेक्टों की सिफारिश की गई है। इसके अलावा 206 करोड़ रुपए के 17 ब्रिज प्रोजेक्टों को भी मंजूरी के लिए भेजा गया है।

सेंटल रोड फंड के तहत 2111.75 करोड़ की लागत वाली 150 योजनाओं को मंजूरी मिली है। अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी के लिए 309.23 करोड़ के तीन प्रोजेक्टों को मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है।

चर्चा में विधायक देवेंदर मनियाल, सतपाल शर्मा, शक्ति राज परिहार, आर एस पठानिया, पवन कुमार गुप्ता, चौधरी सुखनंदन कुमार, दिलीप सिंह परिहार, राजीव शर्मा, जावेद अहमद राणा आदि में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed