फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rijiju, naqvi will do election campaign in leh

लेह चुनाव में इन स्टार प्रचारकों को उतारेगी भाजपा

Wed, 07 Oct 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 07 Oct 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
rijiju, naqvi will do election campaign in leh

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने स्टार प्रचारकों के तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी को भेजने का आग्रह केंद्रीय नेतृत्व से किया है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा के इन राष्ट्रीय नेताओं की चुनाव प्रचार में अहम भूमिका रही थी और पहली बार भाजपा ने लद्दाख लोकसभा सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी। लेह परिषद चुनाव में भी भाजपा पहली बार कुल 26 सीटों में से 24 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है और उसे इस बार जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू की लद्दाख में लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर बुलाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी को भी स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी ने बुलाया है, ताकि 17 अक्तूबर को होने वाले चुनाव से पूर्व चुनाव प्रचार में कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं लेह चुनाव प्रचार में जुटे मुनीश शर्मा का कहना है कि पार्टी ने पहली बार लेह परिषद चुनाव में कुल 26 सीटों में से 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी के पक्ष में इस बार हवा है और आने वाले दिनों में स्टार प्रचारकों के भी आने से पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed