{"_id":"636c981bc33373630a0e6615","slug":"revenue-department-will-buy-3000-computer-tablets-for-patwaris","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पटवारियों के लिए 3000 कंप्यूटर टेबलेट खरीदेगा राजस्व विभाग, ऑनलाइन काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पटवारियों के लिए 3000 कंप्यूटर टेबलेट खरीदेगा राजस्व विभाग, ऑनलाइन काम में आएगी तेजी
Thu, 10 Nov 2022 11:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:50 AM IST
सार
विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने टेबलेट खरीदने के लिए छह करोड़ की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस राशि से टेबलेट खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
Laptop
- फोटो : Pixabay
विस्तार
राजस्व विभाग 3000 कंप्यूटर टेबलेट खरीदेगा। इन्हें विभाग के जमीनी स्तर के अधिकारियों खासतौर से पटवारियों को मुहैया करवाएगा। इससे राजस्व विभाग के पटवारी और गिरदावर फील्ड में होने के दौरान भी ऑनलाइन काम को अंजाम दे सकेंगे। प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया गया है।
विज्ञापन
विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी ने टेबलेट खरीदने के लिए छह करोड़ की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस राशि से टेबलेट खरीदे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि आपकी जमीनी निगरानी भूमि अभिलेख सूचना प्रणाली को प्रदेश में शुरू किया गया है। इस प्रणाली के तहत विभाग के चक्कर काटने के बजाय लोग अब घर बैठकर ही ऑनलाइन माध्यम से भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में ऑनलाइन के माध्यम से ही भूमि दस्तावेजों के लिए आवेदन भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में राजस्व विभाग के जमीनी स्तर से जुड़े कर्मचारियों खासतौर से पटवारियों को ऑनलाइन माध्यम से काम करने में सक्षम बनाने की दिशा में टेबलेट मुहैया करवाए जाएंगे और इन्हें आपरेट करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
