फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Revenge Warriors defeated the champion team by 53 runs.

Jammu News: रिवेंज वॉरियर्स ने चैंपियन टीम को 53 रन से हराया

विज्ञापन
Revenge Warriors defeated the champion team by 53 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रिवेंज वॉरियर्स ने 10 ओवर के सीमित मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन टीम को 53 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिवेंज वॉरियर्स की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कप्तान कुशल वर्मा ने संयमित और जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
कुशल ने 26 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। कृष्णा वर्मा ने 15 रन का योगदान दिया, जबकि विशाल ने छह और राजत ने चार रन जोड़े। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 89 रन बनाए। रिवेंज वॉरियर्स के स्कोर में अतिरिक्त रन की भी अहम भूमिका रही, क्योंकि विरोधी गेंदबाजों ने 29 रन अतिरिक्त के रूप में दिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। रिवेंज वॉरियर्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट झटकते रहे। नतीजतन चैंपियन टीम 4.2 ओवर में केवल 36 रन पर पांच विकेट गंवा दी। बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे और टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। चैंपियन टीम की ओर से आदित्य ने दो विकेट हासिल किए, लेकिन बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम को हार से नहीं बचा सका। कुशल वर्मा की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रिवेंज वॉरियर्स ने मुकाबला 53 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed