फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RET teachers will give written examination

अब RET शिक्षकों की लिखित परीक्षा की तैयारी

Wed, 02 Sep 2015 12:01 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
RET teachers will give written examination

आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग के अगले चरण में शिक्षा विभाग ने आरईटी शिक्षकों की लिखित परीक्षा लेनी है। इसकी तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी तारीख तय नहीं की गई है।

विज्ञापन


आरईटी शिक्षकों की डिग्रियों की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी को पत्र भेज दिए हैं। शिक्षा विभाग यूनिवर्सिटी के साथ संपर्क करके डिग्री के असली या नकली होने का पता लगने में जुट चुका है।
विज्ञापन


आठ अगस्त को सरकार की तरफ से आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग के लिए आदेश जारी हुए थे। सभी जिलों के चीफ एजूकेशन अफसर को एक सप्ताह के अंदर आरईटी शिक्षकों के दस्तावेज जमा करवाने का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्रियों की भी जांच करवाई जाएगी

RET teachers will give written examination

65 हजार के करीब आरईटी शिक्षकों के दस्तावेज जमा करने में अधिकारियों को दस दिन का समय लग गया। सभी जिला अधिकारियों ने आरईटी शिक्षकों की डिग्रियों को शिक्षा निदेशक के कार्यालय में जमा करवा दिया था।

शिक्षा निदेशक के कार्यालय में इन डिग्रियों की स्क्रीनिंग हुई। जिन डिग्रियों पर अधिकारियों को शक है, उनकी एक अलग से सूची तैयार की गई। सूची तैयार होने के बाद इन सभी डिग्रियों की जांच के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी के साथ संपर्क किया जा रहा है।

शिक्षा निदेशक के कार्यालय से इन यूनिवर्सिटी को पत्र भेजे गए हैं। इनसे पूछा गया है कि जिस शिक्षक के नाम की डिग्री है, क्या वह असली है कि नकली। जवाब मिलने पर इसकी एक नए सिरे से रिपोर्ट तैयार होगी। दूसरी अब सरकार ने आरईटी शिक्षकों की लिखित परीक्षा की भी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed