{"_id":"46dc0b6f7a43ba3d15952db7140d6353","slug":"ret-teachers-ask-for-payment-before-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने की ईद से पहले वेतन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने की ईद से पहले वेतन की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 27 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
आरईटी शिक्षकों ने राज्य सरकार से ईद से पहले वेतन जारी करने की मांग की है। आरईटी फोरम की बैठक में सरकार पर शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
बैठक में फोरम के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 28 जुलाई को सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों का वेतन जारी होगा।
ऐसे में वह भी चाहते हैं कि पिछले कई महीनों से लंबित वेतन जल्द उनके खाते में आए। फोरम के प्रधान मंजूर अहमद खान ने कहा कि ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है।
विज्ञापन
लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति त्योहार मनाने लायक नहीं है। इसलिए सरकार को चाहिए कि उनका वेतन भी जारी किया जाए, ताकि वह ईद अच्छे से मना सकें।
विज्ञापन
बताते चलें कि आरईटी शिक्षकों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्हें हर महीने वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।