फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RET teachers accused jammu kashmir government

RET शिक्षकों ने लगाया सरकार पर शोषण का आरोप

Sun, 09 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
RET teachers accused jammu kashmir government

आरईटी शिक्षकों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट मामले पर शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के बयान की लगातार निंदा हो रही है। जम्मू कश्मीर टीचर फोरम जम्मू ने बयान का विरोध करते हुए कहा कि जो आरईटी शिक्षक फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं, उनका स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाए। सभी आरईटी शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट लेने की क्या जरूरत है।

विज्ञापन


फोरम के राज्य महासचिव गणेश खजूरिया ने टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में प्रेस वार्ता में कहा कि आरईटी शिक्षकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। शिक्षक समुदाय इसको किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन


आरईटी शिक्षक दूरदराज ग्रामीण इलाकों में दस वर्ष से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री का उनकी प्रतिभा पर सवाल खडे़ करना गलत है। अगर कोई आरईटी शिक्षक फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहा है तो उसकी जांच कराई जाए और स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के शिक्षकों को भी महीनों से वेतन नहीं जारी किया गया है। वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों की परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं।


फोरम की मांग है कि शिक्षकों का रोका गया वेतन जल्द जारी किया जाए। कई स्कूलों में मिड-डे-मील का भी भुगतान नहीं किया गया है। वर्ष 2014 में सरकार ने 1100 शिक्षकों को प्रमोट उन्हें मास्टर बनाया था, लेकिन 165 शिक्षकों को ही इसका लाभ मिला।


बाकी के शिक्षकों को लाभ नहीं मिल सका। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द लंबित मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर जिला प्रधान दर्शन कुमार शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, गोपाल सिंह व अन्य कई मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed