फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   result list, nta, pg admission

Jammu News: प्रवेश परीक्षा के परिणाम की सूची नहीं आने से पीजी दाखिले में होगी देरी

विज्ञापन
result list, nta, pg admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और पीजी कॉलेजों को एनटीए से स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के परिणाम की सूची नहीं मिली। इस कारण पीजी में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू नहीं हो पाए। दाखिला प्रक्रिया में विलंब के चलते फिर सत्र प्रभावित होने की संभावना है। हालात ऐसे हैं कि विवरण पुस्तिका के उलट प्रक्रिया चल रही है। कोरोना से पहले मई में प्रवेश परीक्षा ली जाती थी और जून व जुलाई में दाखिले पूरे कर कक्षाएं शुरू होती थी। मगर अब स्थिति बदल चुकी है जिसका खमियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

हाल में क्लस्टर विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुद्दा उठाया था कि परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की जा रही हैं। उनका कहना था कि छह महीने का सत्र तीन महीने में ही पूरा किया जा रहा है। वहीं, इस बार दाखिले की प्रणाली पूरी तरह अलग है। पहले विश्वविद्यालय से ही मेरिट तैयार कर संबंधित विभागों को सूची भेजी जाती थी और वहां सीटों के हिसाब से छात्रों को क्रम से काउंसलिंग में बुलाया जाता था। अब एनटीए ने सूची तैयार कर संस्थानों को भेजनी है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभागों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed