फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions on general vehicles from Bhagwati Nagar to Manda while the procession of devotees passes

Jammu News: श्रद्धालुओं का जत्था गुजरते समय भगवती नगर से मांडा तक आम वाहनों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
Restrictions on general vehicles from Bhagwati Nagar to Manda while the procession of devotees passes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा जी यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने जम्मू शहर के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। एसएसपी फारूक केसर ने रविवार को इसके बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इसके तहत जम्मू के भगवती नगर से लेकर नगरोटा तक वाया एशिया क्रासिंग, बिक्रम चौक, बीसी रोड, रिहाड़ी, अम्फला और नगरोटा तक श्रद्धालुओं के जत्था गुजरते समय आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहां तक कि इस मार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड भी बंद रहेंगे।
जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह छह बजे से दोपहर तक ही जाने की अनुमति होगी। रात 10 बजे के बाद भारी वाहन एवं 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को नगरोटा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। शहर में छह कट आफ प्वाइंट भी बने हैं। यहां से भी रात 10 बजे से भारी वाहनों और 12 बजे के बाद छोटे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया कि उक्त तय समय हर दिन की स्थिति पर निर्भर करेगा। यात्रा रवाना होने के समय में यदि कुछ बदलाव होता है तो ये अवधि बढ़ भी सकती है या फिर आवाजाही होगी ही नहीं।
विज्ञापन


तड़के चार और साढ़े चार बजे रवाना होंगे जत्थे

बता दें कि जम्मू के भगवतीनगर से बालटाल आधार शिविर के लिए सुबह चार बजे और पहलगाम के लिए सुबह 4:30 बजे जत्था रवाना किया जाएगा। यात्रा रवाना होने के आधा घंटा पहले ही तय रूट पर अन्य वाहनों की आवाजाही बंद कर जाएगी और जत्था गुजरने के 10 मिनट बाद आवाजाही बहाल होगी। ये पूरा प्लान 38 दिन तक प्रभावी रहेगा। अमरनाथ यात्रा इस बार इतने दिनों की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा सुगम बनाने के लिए 70 अतिरिक्त कर्मी तैनात
यातायात पुलिस ने शहर में यात्रा के दौरान आवाजाही को सुगत बनाने के लिए 70 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। यह तय स्थानों पर तैनात रहेंगे। एसएसपी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


जत्था गुजरते समय इन मार्गों पर आवाजाही बंद
-कैनाल हेड से बंदा बहादुर चौक
-बेलीचराना पीडब्ल्यूडी पुल से भगवती नगर चौथा पुल
-गांधी नगर महिला कालेज से बिक्रम चौक फ्लाई ओवर
-आंबेडकर चौक से एशिया क्राॅसिंग वाया जिला पुलिस लाइन
-पुलिस मुख्यालय से बिक्रम चौक वाया जम्मू यूनिवर्सिटी
-बस स्टैंड जम्मू से मांडा चौक


ये रास्ते भी बंद रहेंगे
इंदिरा चौक से केसी क्राॅसिंग, महेशपुरा चौक से शकुंतला चौक, विजिलेंस रोटरी से शकुंतला क्राॅसिंग, सरवाल व सुभाष नगर से रिहाड़ी चौक, एक्सचेंज रोड से रिहाड़ी, अम्फला जेल रोड से अम्फला चौक, जानीपुर से वेद मंदिर अम्फला चौक


शहर में छह जगह कट आफ प्वाइंट
कुंजवानी, बजालता मोड़, सिद्दड़ा पुल, अटल चौक, टीसीपी नगरोटा व मांडा।


38 दिन के लिए रेलवे स्टेशन से मंडलायुक्त कार्यालय क्राॅसिंग बंद
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगी। इसलिए जम्मू रेलवे स्टेशन से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय क्रॉसिंग तक दोनों तरफ का रास्ता बंद रहेगा। इस तरफ के वाहनों को जोरावर सिंह चौक और आंबेडकर चौक से डायवर्ट किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा के अलावा किसी भी अन्य वाहन को बंदा बहादुर चौक से भगवती नगर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इस तरफ जाने वाले वाहन कैनाल रोड से ही डायवर्ट हो जाएंगे।



नो पार्किंग जोन घोषित
कैनाल रोड से भगवती नगर वाया बंदा बहादुर चौक, भगवती नगर चौथे पुल से एशिया क्राॅसिंग वाया वेयर हाउस, केसी क्राॅसिंग से मांडा को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इन रूट पर कोई वाहन पार्क नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed