फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions in eleven more police station areas of Kashmir relaxed

घाटी के 11 और थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील, 29 टेलीफोन एक्सचेंजों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल 

Mon, 02 Sep 2019 03:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Restrictions in eleven more police station areas of Kashmir relaxed
जम्मू-कश्मीर की बड़ी खबरों से संबंधित तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद घाटी के हालात तेजी से सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं। घाटी के 11 और थाना क्षेत्रों में पाबंदियों में ढील दी गई है। अब घाटी में 105 थाना क्षेत्रों में से 82 में कोई पाबंदी नहीं है। सड़कों पर निजी वाहन चलते देखे गए।
विज्ञापन


टेलीफोन सेवा की बहाली तेजी के साथ किए जा रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा बलों की अब भी पैनी नजर है। संवेदनशील इलाकों में खास सतर्कता बरती जा रही है। घाटी में लैंडलाइन बहाली का काम भी तेजी से चल रहा है। और 29 टेलीफोन एक्सचेंजों में लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन


ये एक्सचेंज पहले से चालू 47 एक्सचेंज से अलग हैं। हालांकि, लाल चौक और प्रेस एनक्लेव इलाके में सेवाएं अब भी बाधित हैं। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद हैं। कुछ इलाकों में इक्का दुक्का सार्वजनिक वाहन चलते देखे गए। श्रीनगर में निजी वाहनों की आवाजाही दिखी। शहर के सिविल लाइन इलाकों में कुछ रेहड़ी वालों ने अपनी दुकानें लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों में अवरोधक और पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती जारी है। फिलहाल कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। ज्ञात हो कि घाटी में शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए पाबंदियां लगाई गई थीं। केवल एंबुलेंस को और आपात मामलों में ही आने-जाने की अनुमति थी। शनिवार सुबह अधिकतर इलाकों से पाबंदियां हटा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed