फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restriction on vehicular movement on NHW 44 due to maintainence work in state

डेढ़ माह तक हर शुक्रवार बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, मरम्मत के चलते सेना के वाहनों की आवाजाही भी रहेगी बंद

Thu, 15 Oct 2020 09:19 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 15 Oct 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Restriction on vehicular movement on NHW 44 due to maintainence work in state
नेशनल हाईवे 44 - फोटो : ANI

रामबन और आसपास के इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत के कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ महीने तक हर शुक्रवार को बंद रहेगा। इस दौरान किसी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। मरम्मत का कार्य उधमपुर से रामबन के बीच किया जाएगा। यातायात पुलिस ने सुरक्षाबलों के वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रखा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रामबन से जवाहर टनल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन के निर्माण का कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। जब भी बारिश होती है तो पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो जाता है और कई घंटों तक बाधित रहता है। 
विज्ञापन


कई बार तो कई दिनों तक राजमार्ग बंद रहता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस माह 16, 23 और 30 अक्तूबर को राजमार्ग बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नवंबर माह की 6, 13, 20 और 27 तारीख को भी मरम्मत कार्य के चलते राजमार्ग बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने सुरक्षाबलों से अपील है कि वह भी अपने वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed