फायरिंग रेंज के खिलाफ ग्रामीणों ने भरी हुंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस के खिलाफ विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं पंचों के नेतृत्व में सुबह दस बजे लोग एकत्र होने शुरू हो गए थे, जो बाद में बड़े जनसमूह में तब्दील हो गया। इसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान एवं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने की।
इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। साथ ही जल्द नोटिस वापस लेने की मांग की गई। लोगों ने अखनूर-जम्मू-पुंछ-पलांवाला मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में खासी दिक्कतें भी आईं।
खौड़ में भी सड़क पर उतरे ग्रामीण
वहीं खौड़ के लोग भी फायरिंग रेंज के लिए निकाले गए नोटिस के खिलाफ सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने जोरदार विरोध किया और एसआरओ 462 को तुरंत वापस लेने के लिए कहा।
ग्रामीणों ने खौड़ मुख्य बाजार में बैठ पलांवला-जम्मू मुख्य मार्ग को लगभग डेढ़ घंटे तक बंद रखा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का नेतृत्व रतन सिंह और बलवीर सिंह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मौके पर पहुंचे एएसआई खौड़ चौधरी राज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद मौके पर तहसीलदार खौड़ रामपाल शर्मा पहुंचे। उन्होंने सभी से बातचीत कर यातायात बहाल कराया।
ग्रामीणों ने तहसीलदार से आपत्ति फार्म भरवा कर डीसी जम्मू को फैक्स किया। ग्रामीणों ने लिखा है कि वह अपनी कृषि भूमि फायरिंग रेंज के लिए नहीं देना चाहते, क्योंकि वह खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं।