{"_id":"e64bb01c21f563af3c0f8191e834ebb0","slug":"residents-of-pok-would-love-to-join-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PoK पर पाकिस्तानी नेता ने दिया चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PoK पर पाकिस्तानी नेता ने दिया चौंकाने वाला बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
शांति और संप्रदायिक सौहार्द के क्षेत्र में काम करने वाले इस्लामिक संगठन अंजुमन मिन्हाज-ए-रसूल के चेयरमैन ने कहा है कि यदि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों को भारत का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा तो वह इसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
मौलाना सईद अथर देहलवी ने कहा कि यदि पीओके में जनमत हो तो पता चलेगा कि 99 प्रतिशत से ज्यादा लोग भारत का हिस्सा बनने के लिए वोट देंगे।
बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर आए देहलवी ने कहा कि कश्मीर के अलगाववादी अपना आधार खो चुके हैं और अब घाटी के लोग बेहतर प्रशासन, विकास और शिक्षा की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पीएम मोदी की जनहित से जुड़ी नीतियों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बाढ़ के बाद सेना के बचाव कार्य और राहत संचालन की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोग सेना को रक्षक मान रहे हैं। कश्मीर में सेना ने बेहतरीन कार्य किया। अब कश्मीर के लोगों को भी लगने लगा है कि सेना ही उनकी रक्षक है।