Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Resident doctors' strike ends

Jammu News: स्टाइपेंड बढ़ाने की फाइल आगे बढ़ी, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
Resident doctors' strike ends
- वित्त विभाग में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर चर्चा, तीन से चार सप्ताह में कार्रवाई की उम्मीद
विज्ञापन

- मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो फिर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में दस दिन से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार रात को खत्म हो गई। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अधिकारियों के साथ हुई बातचीत और वित्त विभाग में फाइल आगे बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने तत्काल ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया है।
हालांकि, अभी उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं हुई है। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने सरकार को तीन से चार सप्ताह का समय देते हुए उम्मीद जताई है कि इस दौरान स्टाइपेंड बढ़ाने पर ठोस फैसला होगा। ऐसा नहीं होने पर डॉक्टर फिर आंदोलन शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन


आरडीए अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिनों में डॉक्टरों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, विभाग के आयुक्त सचिव, वित्त निदेशक और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इनमें स्टाइपेंड में अंतर खत्म करने और बढ़ोतरी की मांग पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने डॉक्टरों की मांगों को जायज माना और समाधान की दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि वित्त निदेशक के साथ हुई बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें बढ़ोतरी से जुड़े नियमों और सरकार पर पड़ने वाले खर्च पर भी विचार किया गया। डॉक्टरों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फाइल को आगे की सरकारी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, अभी नई दरों को मंजूरी नहीं मिली है और न ही इस संबंध में कोई सरकारी आदेश जारी हुआ है।

---
तीन से चार सप्ताह तक फाइल पर नजर रखेगी एसोसिएशन
डॉ. तरुण शर्मा के अनुसार, आरडीए अगले तीन से चार सप्ताह तक स्टाइपेंड बढ़ाने की फाइल पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी लेती रहेगी। संगठन अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वित्त आयुक्त से भी मुलाकात करेगा। मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों से भी इस प्रक्रिया में सहयोग मांगा गया है। डॉक्टरों ने मरीजों के हित और स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर लौटने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि काम पर लौटने का मतलब मांगें छोड़ना नहीं है। यदि तीन से चार सप्ताह में स्टाइपेंड बढ़ाने पर कोई ठोस फैसला नहीं हुआ तो वे फिर हड़ताल शुरू करने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed