{"_id":"66bff446157d2b1f630fcfc5","slug":"resident-doctors-on-strike-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-421789-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोलकाता में डाॅक्टर से दुष्कर्म और हत्या का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोलकाता में डाॅक्टर से दुष्कर्म और हत्या का विरोध जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों के रेजिडेंट डाॅक्टर हड़ताल पर रहे
-ओपीडी और सामान्य सर्जरी सेवाएं प्रभावित, आज संकाय सदस्य समर्थन कर सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरजी कार मेडिकल काॅलेज व अस्पताल कोलकाता में दूसरे वर्ष की पीजी रेजिडेंट डाॅक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का विरोध जारी है। रेजिडेंट डाॅक्टर एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को जीएमसी और संबद्ध (एसोसिएटेड) अस्पतालों के रेजिडेंट डाॅक्टर हड़ताल पर रहे। डाॅक्टरों ने जीएमसी जम्मू से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और शालामार स्थित प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस तक विरोध रैली निकाली। देर शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया।
सैकड़ों डाॅक्टरों के हड़ताल पर रहने से जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में ओपीडी और सामान्य सर्जरी सेवाएं प्रभावित हुईं। डाॅक्टरों ने इस मामले पर उचित कार्रवाई न होने और उनकी मांगें न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। डाॅक्टर प्रमुख रूप से पीड़ित के परिवार को इंसाफ देने, डाॅक्टरों की उचित सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लाने, एनएमसी के तहत देशभर के डाॅक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा देने, जीएमसी जम्मू और एसोसिएटेड अस्पतालों में सीआरपीएफ तैनात करने आदि की मांग कर रहे थे।
इस बीच हड़ताल की पूर्व सूचना न होने के कारण जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में सुबह कुछ पर्चियां काट ली गई थीं, जिसे सीनियर डाॅक्टरों ने देखा। लेकिन डाॅक्टरों की कमी के कारण पूरी तरह से ओपीडी और सामान्य सर्जरी सेवा सुचारू रूप से नहीं चल सकी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ डाॅक्टर ने बताया कि रेजिडेंट डाॅक्टरों की कमी के कारण ओपीडी और सामान्य सर्जरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। पहले से चिकित्सा स्टाफ और डाॅक्टरों की भारी कमी है। ऐसी परिस्थितियों में उक्त सेवाएं जारी रखना मुमकिन नहीं है। शनिवार को संकाय सदस्य भी प्रदर्शन को समर्थन करेंगे। इससे ओपीडी सेवाएं और सामान्य सर्जरी पूरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं।
-- -- -- -- --
सलाहकार और पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया : प्रिंसिपल
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डा. आशुतोष गुप्ता के अनुसार रेजिडेंट डाॅक्टरों की शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर से हुई बैठक में डाॅक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद जिला उपायुक्त जम्मू के कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई। इसमें जीएमसी परिसर में डाॅक्टरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है। इस पर रेजिडेंट डाॅक्टरों से संतोष जताया है। शनिवार को संकाय सदस्यों के प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं दी गई है। अस्पताल परिसर में हिंसा करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है।