फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reservations rules PIL canceled by court

आरक्षण नियमों को चुनौती देने वाली याचिका बंद की

Fri, 04 Sep 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 Sep 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
reservations rules PIL canceled by court

जेएंडके अंडर रिजर्वेशन एक्ट के नियम 17 को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस मुजफ्फर हुसैन अतर और जस्टिस जनक राज कोतवाल की खंडपीठ ने याचिका को बंद कर दिया।

विज्ञापन


अशोक शर्मा की ओर से दायर याचिका पर ऐतिहासिक फैसला देते हुए खंडपीठ ने कहा कि याची की दलील या उसकी चिंता नियम के बारे में गलत धारणा उत्पन्न करती है।

नियम 17 के तहत आरक्षित वर्ग के लिए अनुमेय सीमा से परे आरक्षित सीटों की संख्या में वृद्धि नहीं की जा सकती। नियम 17 के तहत मिलने वाले आरक्षण का ओपन मेरिट या अन्य आरक्षित वर्ग के लिए उपलब्ध सीटों से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग से संबंधित व्यक्ति यदि ओपन मेरिट में सीट हासिल करने में सफल होता है, तो वह विषय या वह कालेज चुनने का हकदार होगा, जो आरक्षण वर्ग में उसे मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं कहा जाए कि ओपन मेरिट में चुने जाने के बाद मिलने वाले विषय या कालेज के अलावा वह आरक्षित वर्ग में चुने जाने के बाद मिलने वाले विषय या कालेज में से एक को चुन सकता है।

ओपन मेरिट में चुने जाने के बाद यदि वह आरक्षित वर्ग का विषय या कालेज चुनता है, तो उसके स्थान पर ओपन मेरिट वाला विषय या कालेज आरक्षित वर्ग वाले छात्र को मिलना चाहिए।


खंडपीठ ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि नियम 17 से आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ेगी। याचिकाकर्ता द्वारा उठाया गए मुद्दे की उसे पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए याचिका को बंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed