फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reservation

ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाऐ

विज्ञापन
reservation
आरएस पुरा। कस्बे में ओबीसी वर्ग के लोगों की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पिछड़ी जाति के लोगों को मिल रहे अधिकारों को प्रदेश में लागू किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

इन संगठनों का कहना है कि अब अनुच्छेद 370 की अड़चन नहीं है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बदल चुका है। फिर पिछड़ी जाति वर्ग के लोगों को ऐसे अधिकार क्यों नहीं दिए जाते जोकि देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेश के आरक्षित वर्ग को प्राप्त हैं। इन मुद्दों पर कई बार चर्चा ओबीसी संगठनों की बैठक में हो चुकी है। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस यूनियन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पिछड़ी जाति वर्ग के लोग पहले भी तीन प्रतिशत का आरक्षण पाते थे। आज केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी वही आरक्षण पा रहे हैं। देश के अन्य राज्यों में ओबीसी को 27 फीसदी का आरक्षण मिल रहा है। अजय कुमार, सुभाष डोगरा ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू था तो सरकार का जवाब यह था कि इस अनुच्छेद के चलते जम्मू-कश्मीर में आरक्षण बढ़ा नहीं सकते, लेकिन अब यह अनुच्छेद नहीं रहा। अब देश के सभी नियम कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होते हैं। फिर आरक्षण में यह नियम लागू क्यों नही किया जा रहा । वैठक में ओबीसी वर्ग के रमेश लाल, राजु सतिया, पवन कुमार आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed