{"_id":"79b98d659286337bb375d872f8461704","slug":"rescue-team-not-hit-the-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले आजाद, रेसक्यू टीम को क्यों पत्थर मारते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले आजाद, रेसक्यू टीम को क्यों पत्थर मारते हो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 12 Sep 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने घाटी के लोगों से अपील की है कि वे रेस्क्यू टीम पर पत्थर न चलाएं। यह लोग आप की मदद के लिए ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
कश्मीर के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद आजाद ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कुछ स्थानों पर राहत नहीं पहुंच पाई है। जरूरतमंद लोगों ने इसकी शिकायत की है। लेकिन इसमें किसी का कसूर नहीं है।
विज्ञापन
त्रासदी बहुत बड़ी है। लोगों को संयम रखकर इस संकट को टालना होगा। आजाद ने स्पष्ट कहा कि आपदा की इस घड़ी में किसी को भी राजनीति न कर फंसे लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन