{"_id":"5a32a9284f1c1b86698c1928","slug":"rescue-operations-continue-of-missing-soldiers-in-avalanches-in-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हिमस्खलन में लापता जवानों का अब तक कोई पता नहीं, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हिमस्खलन में लापता जवानों का अब तक कोई पता नहीं, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
उत्तरी कश्मीर के नौगाम और गुरेज सेक्टर में एलओसी पर हिमस्खलन के दौरान लापता सेना के पांच जवानों को तलाशने के लिए लगातार तीसरे दिन वीरवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। सेना के अनुसार ऑपरेशन में सेना के हाई ऑलटीट्यूड वॉरफेयर स्कूल की विशेष टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि लगातार तीसरे दिन भी गुरेज और नौगाम सेक्टर में सेना द्वारा लापता पांच जवानों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। फिलहाल उनका पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन में वारफेयर स्कूल की विशेष टीमों के साथ ही विशेष एवलांच रेस्क्यू टीम (एआरटी) भी जुटी हुई हैं। कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के दो जवान सोमवार देर रात को हिमस्खलन के चलते लापता हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान उस समय लापता हुए जब बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बकोत्रे इलाके में स्थित नानी पोस्ट पर हिमस्खलन की घटना घटी।