फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rescue operation underway in Anantnag, saved two lives by running thirty kilometers

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में चला बचाव अभियान, तीस किलोमीटर चलकर बचाई दो जानें

Sun, 24 Oct 2021 11:55 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 24 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

अनंतनाग के सिंथन दर्रें पर लोगों के फंसे होने की सूचना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे दल ने दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जबकि दो की मौत हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
Rescue operation underway in Anantnag, saved two lives by running thirty kilometers
बारिश और बर्फबारी में फंसे लोगों की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कई जगहों पर सड़कों के टूटने और लोगों के फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिल रही है। अनंतनाग के सिंथन दर्रें पर फंसे लोगों को निकालने के लिए शनिवार देर रात बचाव अभियान शुरू किया गया। डीसी अनंतनाग को सिंथन दर्रें पर कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


इसके बाद एसडीपीओ कोकरनाग के नेतृत्व में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम को रवाना किया। बर्फ से ढके पूरे इलाके और बेहद विषम परिस्थितियों में टीम तीस किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद फंसे लोगों तक पहुंची। इसके बाद राहत अभियान शुरू किया गया। मौके पर एक शव बरामद हुआ जबकि दूसरे की मौत वापस लाने के दौरान हुई। अभियान के दौरान दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उनका उपचार किया जा रहा है। दल में सेना, पुलिस और एसडीआरएफ तथा प्रशासन के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी से तापमान सामान्य से 16 डिग्री तक गिरने से एकदम ठंड बढ़ गई है। कटड़ा में सबसे ज्यादा 90 मिलीमीटर बारिश सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई है। जम्मू जिले में 82 एमएम बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार श्रीनगर में 35, काजीगुंड में 66, पहलगाम में 62 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में तेज शीतलहर के साथ जम्मू में भी ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 15 डिग्री गिरावट के साथ 6.6 डिग्री दर्ज हुआ है। काजीगुंड में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 16. 5 डिग्री कम होकर 1.3 डिग्री पहुंच गया है। गुलमर्ग में तापमान 0.2 डिग्री रहा। जम्मू में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 13.4 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। कटड़ा में तापमान में 11 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, यहां पारा 16. 5 डिग्री पहुंचा है। 

पुलवामा, बडगाम और शोपियां में बचाव अभियान, बर्फ में फंसे दर्जनों खानाबदोश परिवार बचाए 

श्रीनगर/पुलवामा। बर्फबारी के बीच फंसे दर्जनों खानाबदोश परिवारों को पुलिस टीमों ने रेस्क्यू किया। पुलवामा में 30 परिवारों के साथ 200 भेड़-बकरियां सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई गईं, वहीं बडगाम और शोपियां में दो अलग-अलग जगह बर्फ में फंसे 34 लोगों को पुलिस टीमों ने समय रहते रेस्क्यू कर लिया। इन लोगों पर हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा था।

जिला पुलिस ने संगरवानी के पहाड़ी इलाके में फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस का दल एसडीआरएफ  टीम के बर्फ में फंसे परिवारों के पास पहुंच गए। इस दौरान स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। यहां नंबलान, गदर और अंधेरखाल के ऊपरी इलाकों में ये लोग फंसे हुए थे। वहीं बडगाम और शोपियां जिलों के पर्वतीय इलाकों में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमें भेजी गईं।


यूसमर्ग के नागबल में कुछ परिवार फंस गए थे, जिन पर हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा था। पखेरपोरा से पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर 16 लोगाें को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। इसी तरह से शोपियां जिले में नीलीनाद शाहदाब में फंसे 18 लोग समय रहते रेस्क्यू कर लिए गए। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को हेल्पलाइन नंबर की सेवा को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed